Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरआशाओं के माध्यम से कराएं कुष्ठ रोगियों की पहचान : सीएमओ

आशाओं के माध्यम से कराएं कुष्ठ रोगियों की पहचान : सीएमओ

सीएमओ कार्यालय सभागार में हुई कुष्ठ रोग की जनपदीय समीक्षा

लक्षण बताकर कुष्ठ रोग की पहचान करने और मरीजों को नि:शुल्क दवा देने के बारे में बताया

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में बुधवार को कुष्ठ रोग की जनपदीय समीक्षा हुई। सीएमओ ने कहा कि जनपद में अभी भी मल्टी बेसिलरी कुष्ठ रोगियों की काफी संख्या है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से इनकी पहचान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में आए मरीजों को देखते समय उन्हें कुष्ठ रोग के लक्षण बताने का चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे कुष्ठ रोगियों की पहचान करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही नि:शुल्क दवा वितरित कर लोगों को विकलांगता से बचाया जा सकेगा। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने चिकित्साधीक्षकों को मीटिंग के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया जिससे वह अपने कार्य क्षेत्र में संभावित मरीजों को चिह्नित कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेज सकें। उन्होंने कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव, उपचार तथा कुष्ठ रोग से होने वाली विकलांगता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपजिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. यूबी चौहान, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी, जिला अकाउंट प्रबंधक संजय रघुवंशी, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक डीसीपीएम मोहम्मद खुबैब रजा, ननमेडिकल असिस्टेंट तथा ननमेडिकल सुपरवाइजर अखिलेश यादव, चन्द्रशेखर यादव, सीबी सिंह के साथ ही सभी सीएचसी पर कार्यरत एनएमए और एनएमएस उपस्थित रहे।