जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्त उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए जब पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय को भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र का उसरौली गांव निवासी रितिक शर्मा ऊर्फ राका पुत्र राजेंद्र शर्मा एक अदद जिन्दा कारतूस मय 315 बोर व प्रिंस राजभर पुत्र संतलाल निवासी मरूई किसुनदासपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर एक अदद जिन्दा कारतूस मय 32 बोर के असलहे के साथ गुरुवार को उपनिरीक्षक प्रेम शंकर सिंह व हमराही हेड कान्सटेबल द्वय पवन कुमार व आफताब के क्षेत्र भ्रमण के दौरान हत्थे चढ़ गए। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के साथ ही उसे न्यायालय को भेज दिया गया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
आर्म्स एक्ट में दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

Next article


