Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरआयोग को रद्द करे सरकार, नहीं तो होगा आन्दोलन

आयोग को रद्द करे सरकार, नहीं तो होगा आन्दोलन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला अध्यक्ष राज केसर यादव ने विद्यालयों का राजकीयकरण करने और निजीकरण का जबरदस्त विरोध करते हुए कहा कि शिक्षा शिक्षक और कर्मचारियों के हित के लिए इस सरकार को बदलना होगा तभी हमारे हक अधिकार और सेवा की सुरक्षा हो सकेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.चंद्रसेन ने कहा कि सरकार नए आयोग को रद्द करते हुए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड बहाल करें अन्यथा आंदोलन करने को संगठन बाध्य होगा। जिला संरक्षक डॉ.सुनील कांत तिवारी ने कहा कि सरकार शिक्षकों की हितैशी बने, विरोधी नहीं वरना सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा। जिला मंत्री रामसूरत वर्मा ने कहा कि धारा 12,18 और 21 के रूप में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को बहाल करते हुए सरकार को शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की गारंटी लेनी होगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रीतेश कुमार ने प्रधानाचार्यो का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से करने संबंधी शासन में लंबित प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शासनादेश जारी करें। जिला संगठन मंत्री डॉ.नागेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश, हौशिला प्रसाद पाल, मीडिया प्रभारी रामसेवक कनौजिया ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करें और एनपीएस घोटाले की जांच कर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। जुलूस में जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण बिन्द, जिला संगठन मंत्री नागेंद्र यादव पंचलाल प्रेम कुमार यादव जितेंद्र यादव, रविन्द्र कुमार, अवध राज यादव सिवाकांत सोनकर कमलेश कुमार, अजय श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, राकेश कुमार मिश्रा, रितेश कुमार, शैलेंद्र सरोज, राजेश कुमार, अजीत कुमार हीरालाल, डॉ.आकाश श्रीवास्तव, विजय प्रकाश गौतम, संतोष कुमार दुबे, शिव शंकर पांडे, राजेंद्र प्रसाद, राज साहब यादव, मनोज कुमार, इंद्रेश यादव, रामपाल, मनीष तिवारी, रामानुज जायसवाल, अनिल कुमार मनीष कुमार तिवारी, अजीत चौरसिया, रामपति, नन्हेंलाल सरोज, सुनील सिंह, योगराज सहित आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।