Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारूति कार का अगला पहिया ब्लास्ट, बाल-बाल बचा चालक

मारूति कार का अगला पहिया ब्लास्ट, बाल-बाल बचा चालक

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार की तड़के सुबह मारुति कार का अगला पहिया ब्लास्ट होने के कारण अनियंत्रित हो गया। लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार मल्हनी पड़ाव रोड स्थित मोहल्ला खान-काह रशीदिया के पास मारुति कार यूपी 65 एडब्यू 8141 मल्हनी पड़ाव रोड से गुजर रहा था कि मोहल्ला खान काह रशीदिया के पास कार का अगला टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई लेकिन कार चालक ने अपनी सूझबूझ से गाड़ी को एक खाली मकान में भिड़ा कर गाड़ी को सुरक्षित खड़ा कर दिया। गनीमत थी की भोर होने के कारण सड़क पर आवागमन ना के बराबर था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को गाड़ी के बाहर निकाला गया।