जौनपुर धारा, सिकरारा। भभौरी गांव में राम जानकी मंदिर के पास शुक्रवार की भेर में आम के बगीचे में एक पेड़ की एक डाली पर गमछे के सहारे युवक का लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक पास के गांव कलवारी में ईंट भट्ठे पर काम करता था। परिजनों की माने तो उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। भेर में गांव के लोग सुबह टहल रहे थे। ग्रामीणों ने देखा कि आम की एक डाली पर लाल गमछे के सहारे एक युवक का शव लटक रहा है। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान पति राजेंद्र प्रसाद सिंह भेले को दी। उन्होंने सूचना 112 नम्बर व पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ग्रामीणों की मदद से शव को उतरवाकर लोगों से पहचान करवाया। मौके पर पहचान न होने पर शव थाने पर ले आए। थाने पर जुटे लोगों ने युवक की पहचान की। जिसका नाम शंकर उरांव (28) था। मृत युवक बगल के गांव कलवारी में एक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। पहचान करने वाले भाई प्रहलाद उलांव ने बताया कि रात्रि साथ में भेजन कर सो रहा था। वह रात्रि कब निकल गया पता नहीं चला। बताया कि भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने बताया कि उसकी मां उन्हें बचपन से ही कलवारी लाकर पालन पोषण किया। वर्तमान में उसकी मां रीना देवी गजीपुर में अपनी बहन के साथ रहती है। बताया कि वह मूल रूप से रांची का रहने वाला था। थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
आम के पेड़ पर गमछे से लटकता मिला मजदूर का शव

Previous article


