Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआभूषण केन्द्र समेत रिहायशी मकान को चोरों ने बनाया निशाना

आभूषण केन्द्र समेत रिहायशी मकान को चोरों ने बनाया निशाना

जौनपुर धारा, सुइथाकला। बीती देर रात क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी समेत हजारों के जेवरात और अन्य सामानों की हाथ साफ कर दिया। घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात जुनैदपुर निवासी श्याम नारायण यादव पुत्र अछैबर के मकान के पिछले हिस्से में बनी खिड़की के रास्ते घर में घुस गए। उस दौरान बच्चों को छोड़कर परिवार के अन्य सदस्य घर के अगले हिस्से में सो रहे थे। चोरों ने मकान के पिछले हिस्से को खंगालते हुए पैंतीस हजार नकदी समेत दो सोने की अंगूठी, एक चैन और अन्य सामान की चोरी कर ली। सूबह में घर के पीछे महज पचास मीटर दूर खेत में एक प्रोजेक्टर ट्राली बैग और कपड़े पाए गए। वहीं चोरों ने सूरापुर निवासी राजेंद्र प्रसाद सोनी की गलगला शहीद बाजार में माइनर के पास स्थित राजेंद्र ज्वैलर्स नामक दुकान को भी निशाना बना डाला। दुकान के सटर का ताला तोड़ कर गल्ले में रखे छः हजार नगदी समेत कुछ जेवरात की चोरी कर डाली। जबकि लगभग पन्द्रह दिन पहले बाजार में ही भैसौली गांव निवासी राजदेव वर्मा की बाजार स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर से लाखों की चोरी का पटाक्षेप अभी तक नहीं हुआ तभी एक ही रात में दो जगहों पर हुई चोरी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बहरहाल पीड़ित पक्ष द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।