जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। प्रयागराज मार्ग पर तरहठी मोड़ के निकट पुरानी रंजिश को लेकर कार सवार हमलावरों ने बाइक से आ रहे 31 वर्षीय आशीष यादव पुत्र श्याम लाल यादव निवासी रामपुर थाना मुंंगराबादशाहपुर की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में उसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। आशीष अन्य दिनों की तरह आज भी अपने घर से नगर स्थित अपनी दुकान खोलने हेतु मुंगराबादशाहपुर आ रहा था। वह जैसे ही तरहठी मोड़ पर पहुंचा कि पीछे से कार सवार हमलावरों ने उसे रोक कर उसकी पिटाई करने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर बेहोश हो गया। आस-पास के लोग जब तक पहुंचते कार सवार हमलावर कार सहित फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुंगरा पुलिस ने उसे घायलावस्था में उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है कि पुरानी रंजिश में युवक को मारा पीटा गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
आधा दर्जन हमलावरों ने बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Previous article


