Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरआदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर अशोक सिंह सहित आठ पर मुकदमा दर्ज

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर अशोक सिंह सहित आठ पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। मड़ियाहूँ कोतवाली पुलिस ने समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके आठ सहयोगियों पर शनिवार को मड़ियाहूँ  सरकारी अस्पताल के पास बिना अनुमति के क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने व आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस ने अशोक सिंह निवासी चतुर्भुजपुर थाना बरसठी, अभय यादव निवासी श्रीराम सोसायटी गणेश नगर कांदिवली महाराष्ट्र, राज कपूर सिंह निवासी बीएल मंगलम सोसायटी वसई महाराष्ट्र, सुजीत मिश्रा निवासी अनिल अपार्टमेंट रूम नंबर-402 दिवा ईस्ट महाराष्ट्र, आशीष तिवारी निवासी निगोह थाना बरसठी, धीरज सिंह निवासी सुखलालगंज, गोविंद यादव निवासी देवकली पसेवा केराकत, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह नईगंज पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया है।