Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआठ माह बाद भी लापता बालक का नहीं लगा सुराग

आठ माह बाद भी लापता बालक का नहीं लगा सुराग

जौनपुर धारा,खुटहन। बड़सरा गांव में लगभग आठ माह पूर्व घर से शौच को गया 12 वर्षीय बालक का सुराग आज तक नहीं मिल सका। स्वजन किसी अनहोनी की आशंका में परेशान हैं। पुलिस भी गुमशुदगी दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। गांव निवासी जीतेंद्र तिवारी का पुत्र सौरभ तिवारी बीते 10 अगस्त 2022 की सुबह घर से शौच जाने को कहकर निकला था। खोजबीन कर थक हार कर  स्वजन ने थाने में फरियाद लगाई। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर लिया। आठ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। स्वजन किसी अनहोनी घटना को सोचकर परेशान चल रहे हैं।