जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया पुलिस टीम ने ग्राम सलारपुर में ऑटो चालक की हुई हत्या के मामले में एक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल समान बरामद करने का दावा किया है। करीब 4 दिन पूर्व में हुई ऑटो चालक की हत्या के मामले में थानाध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय मय पुलिस टीम ने ग्राम सलारपुर में पंजीकृत मामले का खुलासा करते हुए रजनीश कुमार मौर्या पुत्र रवीन्द्र कुमार मौर्या निवासी वाजिदपुर दक्षिणी थाना लाइनबाजार को मुखबिर की सूचना पर लाखापुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रजनीश कुमार मौर्या की निशानदेही पर ग्राम सलारपुर घमहापुर मे बाँस की कोथ के पास के घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक नाजायज चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर ऑटो के किराये के पैसो के लेनदेन के विवाद को लेकर अभियुक्त ने ऑटो चालक ब्रम्हानन्द उर्फ वर्मा कहार उम्र करीब 65 वर्ष को लडाई झगड़े के दौरान पीठ पर पीछे से चाकू घोप देना बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
आटो चालक की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

Previous article

