जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कस्बे के एक होटल के सभागार में विभिन्न वैश्य समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ एक बैठक राजकुमार केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्ववैश्य समाज के लोगो ने वैश्य समाज व संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में सर्ववैश्य समाज में साहू समाज, ऊमरवैश्य, मोदनवाल, चौरसिया, अग्रहरि, केसरवानी, जायसवाल, श्रीवास्तव, भोजवाल व कसेरा समाज लोगों ने सर्ववैश्य समाज की मजबूती पर बल दिया। बैठक में सर्ववैश्य समाज के लोगों ने सर्वसम्मत से राजकुमार ऊमरवैश्य नेता को सर्ववैश्य समाज का अध्यक्ष चुना, साथ ही वैश्य समाज के विकास व संगठन की मजबूती पर जोर दिया तथा मृत्यु भोज प्रतिबंध पर, कमजोर वैश्य व्यापारी को आर्थिक मदद व व्यापारी उत्पीड़न पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त सर्ववैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य को लोगो ने माला पहनकर बधाई दी। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार ने कहां कि जो जिम्मेदारी सर्ववैश्य समाज के लोगों ने दिया है, उसे बखूबी निर्वहन करेंगे। संचालन रंजीत भोजवाल ने किया। बैठक में राजकुमार जायसवाल, संदीप केसरवानी, रामचंद्र जायसवाल, राजीव जायसवाल, अवधेश अग्रहरि, रंजीत भोजवाल, रितेश भोजवाल, विक्की मोदनवाल, दीपू मोदनवाल, रितेश भोजवाल, अमित भोजवाल, जितेंद्र अग्रवाल, संतोष कुमार गुप्त, सुरेश चंद सोनी, आशीष गुप्त, शिवकुमार गुप्ता, दिलीप जायसवाल, संदीप कसेरा, विनोद चौरसिया, संजय गुप्ता, राजकुमार केसरी, जय कुमार श्रीवास्तव व सर्वजीत साहू आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
सर्ववैश्य समाज के अध्यक्ष चुने गए राजकुमार ऊमरवैश्य

Previous article

