Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरआज़ाद रेलवे क्रासिंग पर रबर पैनल लगना शुरू

आज़ाद रेलवे क्रासिंग पर रबर पैनल लगना शुरू

  • खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन, की टूटी निंद्रा
  • समाचार पत्र ने धूल फांक रहे रबर पैनल की परेशानी को प्रमुखता से किया था प्रकाशित

जौनपुर धारा, खेतासराय। लुम्बिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए कस्बा खेतासराय से होकर गुजरा है। इसी मार्ग पर वाराणसी फैज़ाबाद रेल खंड के आज़ाद रेलवे क्रासिंग गेट नं.58-सी पर रेलवे दोहरीकरण के कारण रेलवे प्रशासन की लापरवाहियों का खमियाजा लगातार देखने को मिल रहा था। खामियाजा भुगत रहे ग्रामीणों व राहगीरों में भारी आक्रोश था। इसको देखते हुए समाचार पत्र ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो रेलवे प्रशासन चिरनिद्रा से जागा। ट्रैक को कवरअप करने का काम शुरू हो गया। उक्त रेलवे क्रांसिंग पर दोहरीकरण के कारण रेलवे ट्रैक सड़क से ऊपर हो गया। ट्रैक को रबर पैनल से कवरअप नहीं किया गया था। उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर आने-जाने वाले राहगीर रोजाना दर्जनों की संख्या में फिसलकर घायल हो रहे थे। बीते दिनों ट्रैक पर बाइक के फिसलने से बाइक सवार महिला की जान चली गयी थी। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस समस्या को लेकर मीडिया ने दस दिन पूर्व अखबार में प्रमुखता से खबर छापा था। खबर से समस्या को संज्ञान में लेते हुए रेलवे विभाग के जिम्मेदारों ने क्रांसिंग के गेट संख्या 58सी पर ट्रैक पर कवर लगाने का काम शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को राहत मिलेगी।

  • आज़ाद रेलवे क्रासिंग बन्द होने से वाहनों की लगी लम्बी कतार

जौनपुर धारा, खेतासराय। आज़ाद रेलवे क्रासिंग गेट नम्बर 58-सी पर रेलवे ट्रैक पर रबर पैनल लगने के कारण शाहगंज खेतासराय मुख्य मार्ग बाधित रहा 24 घण्टे के लिए फाटक बंद होने के कारण बड़ी वाहनों को रोक दिया गया। जिससे आज़ाद से लेकर गोरारी तक बड़ी वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। छोटी वाहनों का रूट डाइवर्जन करके पास कराया गया। इस दौरान यात्री खासा हलकान रहे। जाम की स्थिति पूरे दिन बनी रही।