
जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मोहम्मद आज़म खान को ज़िला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आज़म की नियुक्ति से समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। अक़लियत समाज व पार्टी कार्यकर्ताओ में आज़म खान ने शीर्ष नेतृत्व सोनिया गाँधी, मलिका अर्जुन खड़गे, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी व इमरान प्रतापगढ़ी को आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस विश्वास के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने मुझको ज़िम्मेदारी दी है उसे मजबूती के साथ निभाऊंगा और पार्टी की विचार धारा को अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाने का काम करूंगा।


