Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरआग से गुमटी, रिहायशी मड़हा जलकर राख

आग से गुमटी, रिहायशी मड़हा जलकर राख

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय क्षेत्र के बाबा बाजार में मंगलवार की सुबह आग से एक दिव्यांग की पान की गुमटी तथा रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया। इस अग्निकाण्ड में लगभग एक लाख का सामान जल गया। उक्त गांव निवासी चन्द्रमणि तथा उसकी पत्नी दिव्यांग है। वे अपने बच्चों के साथ उक्त मड़हे में एक पान की गुमटी रखकर रोजी रोटी चलाते है। सुबह गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गयी। आग से गुमटी तथा मड़हे में आग लग गयी। दोनों पति पत्नी किसी प्रकार बच्चों के साथ बाहर निकले। आग से पूरी दुकान का सामान, बिस्तर, खाद्यान्न, हजारों रुपए नकद आदि जल गया। दिव्यांग परिवार का पूरा आशियाना जल गया। अब वे दूसरों की मदद पर निर्भर हो गए है। उनका रो रोकर बुरा हाल है।