Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरआईपीएल में किस टीम से खेलेंगे बेन स्टॉक्स और सैम कुर्रन

आईपीएल में किस टीम से खेलेंगे बेन स्टॉक्स और सैम कुर्रन

आईपीएल 2023 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कस ली है। इस ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियां अपना स्क्वॉड पूरा करेंगी। इस ऑक्शन में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और सैम करन को लेकर टीमों के बीच खींचतान देखने को मिलेगी। सभी के मन में ये ही सवाल है कि आखिरकार ये दो खिलाड़ी किस टीम से खेलेंगे? इस सवाल का जवाब दिग्गज कमेंटेटर जतिन सप्रू ने दिया है। दिग्गज कमेंटेटर जतिन सप्रू ने ट्वीटर पर ये ऐलान किया है कि उनके मुताबिक बेन स्टोक्स सनराइजर्स हैदराबाद के पास जा सकते हैं। इससे पहले इनसाइड स्पोर्ट की भी एक रिपोर्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के एक चयनकर्ता की ओर से ये ही दावा किया गया था। इनसाइड स्पोर्ट से हैदराबाद के चयनकर्ता ने कहा था कि हम एक दिग्गज ऑलराउंडर जैसे की बेन स्टोक्स की ओर जरुर जा सकते हैं। हालांकि अंतिम निर्णय इस पर निर्भर करेगा की वे पूरे सीजन के लिए मौजूद होंगे के नहीं। जतिन सप्रू ने सैम करन को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक करन इस साल पंजाब किंग्स की तरफ से खेल सकते हैं। बता दें कि पंजाब किंग्स के पास 32 करोड़ रुपए का बजट है और वे एक खतरनाक ऑलराउंडर को जरुर लेना चाहेंगे। हालांकि करन के मामले में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स और यहां तक सबसे ज्यादा पर्स वाली हैदराबाद से भी तगड़ी प्रतिस्पर्था देखने को मिलेगी। पंजाब और हैदराबाद दोनों ही टीमों ने अपने कप्तान को बाहर का रास्ता दिखा दिया है और दोनों के ही पास सबसे ज्यादा पैसे भी हैं ऐसे में ये दोनों टीमें बेन स्टोक्स और सैम करन को खरीदने के काबिल है। बाकि टीमों के पास इतने पैसें नहीं हैं हालांकि वे कोशिश जरुर करेंगी।