जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम ब$गथरी मे गुरुवार को पूर्वांह आईजीआरएस प्रार्थना पत्र की जांच करने गए लेखपाल अभिषेक कुमार को दबंगों ने बंधक बना लिया, और लेखपाल के साथ अभद्रता के साथ ही दुर्व्यवहार और मारपीट भी किया गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, नायब तहसीलदार महोदय पेसारा, राजस्व निरीक्षक महोदय, अध्यक्ष चन्द्रमोहन यादव एवं प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय और थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर मय फोर्स मौके पर पहुंचकर लेखपाल को मुक्त कराया। गौरतलब है कि अधिवक्ता महेन्द्र सिंह ने ग्राम समाज की जमीन पर हुये अतिक्रमण को हटाने के लिये आन लाइन आवेदन किया था। आवेदन की स्थलीय जांच और पारदर्शी निस्तारण के लिए गाँव में गये हुये थे, पड़ताल के दौरान लेखपाल से दबँग उलझ गये, और आमादा $फौजदारी होते हुये बंधक बना लिया। सूचना पर पहुँचे उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया और प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने लेखपाल को मुक्त कराते हुये दबँगो के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाई सम्पन्न करायी।
― Advertisement ―
आईजीआरएस प्रार्थना पत्र की जांच करने गए लेखपाल को दबंग भू-माफियाओं ने बनाया बंधक

Previous article
Next article

