Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआंधी के चलते मड़हा गिरा, दो मवेशी जख्मी

आंधी के चलते मड़हा गिरा, दो मवेशी जख्मी

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र में बीती रात आयी हुई आंधी के चलते अहियाई गांव में एक मड़हा गिर गया। जिसमें बंधे दो मवेशियों के गम्भीर रूप से जख्मी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक द्वारा दोनों का उपचार किया गया। बताया जाता है कि रविवार की रात आई हुई आंधी के चलते अहियाई गांव निवासी अरविन्द विश्वकर्मा का मड़हा गिर गया। जिसमें बंधे दो मवेशी दब गए। हालांकि मड़हा गिरने पर किसी तरह लोगों द्वारा दोनों मवेशियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक जहां एक की सींग टूट गई वहीं दूसरे मवेशी (गाय) की रीढ़ पर गम्भीर चोटें आई। जिसकी सूचना पशु पालक द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर पर दी गई। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल द्वारा दोनों का उपचार कर राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। मामले में पशु पालक द्वारा सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई। खबर लिखे जाने तक किसी के मौके पर पहुंचने की कोई खबर नहीं है।