जौनपुर धारा,जौनपुर। मंगलवार को डीएम ने अस्थायी गो-आश्रय स्थल सादनपुर, बक्शा के औचक निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में भूसा, हरा चारा, पेयजल, सोलर प्लान्ट इत्यादि की उपलब्धता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थल में नैपियर घास की खेती को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी, जिसके लिए उन्होने ग्राम प्रधान और खण्ड विकास अधिकारी की प्रशंसा की और कहा कि इनसे प्रेरणा लेते हुए इसी प्रकार अन्य गो-आश्रय स्थलों में नैपियार घास की बुवाई की जाए, जिससे गोंवशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा मिल सके और वे स्वस्थ रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जनपद में भूसा दान एवं क्रय हेतु वृहद अभियान चलाया जा रहा है। गो-आश्रय स्थल सादनपुर में दाना दाताओं के द्वारा भूसा दान किया जा रहा है तथा भूसा क्रय भी किया जा रहा है जिससे कि पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने एक खेत में बकरी चरा रहे किसान रामस्वारथ पाल से संवाद करते हुए उनसे बकरी पालन के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी को उनके बकरियों का बीमा कराने, और उन्हे बकरी पालन से सम्बन्धी तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
अस्थायी गो-आश्रय के निरीक्षण में डीएम ने व्यक्त की प्रसन्नता


