Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeमनोरंजनअशनीर ग्रोवर को अनुपम मित्तल ने दिया जवाब...

अशनीर ग्रोवर को अनुपम मित्तल ने दिया जवाब…

अशनीर ग्रोवर की पर्सनैलिटी ऐसी थी कि दर्शकों के दिल में वह अपने अंदाज से उतर गए थे। एक इंटरव्यू में अशनीर ने कहा था कि उन्होंने शो के पहले सीजन को हिट कराया है। सोनी चैनल को 10करोड़ रुपये की फ्रैंचाइजी बना दिया है। अशनीर का यह बयान, शार्क अनुपम मित्तल को कुछ रास नहीं आया है।

सबका फेवरेट और सबका चेहेता शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ नए सीजन के साथ वापस लौट चुका है। लेकिन इस शो में इस बारी एक चीज की कमी हर किसी को खल रही है, वह है अशनीर ग्रोवर की मौजूदगी। हालांकि, जितने भी शार्क्स इस सीजन वापस लौटे हैं, उनका कहना है कि कोई यहां किसी को मिस नहीं कर रहा है। अच्छा ही है अगर टॉक्सिक लोगों को शो से दूर ही रखा जाए। अशनीर ग्रोवर की पर्सनैलिटी ऐसी थी कि दर्शकों के दिल में वह अपने अंदाज से उतर गए थे। एक इंटरव्यू में अशनीर ने कहा था कि उन्होंने शो के पहले सीजन को हिट कराया है। सोनी चैनल को 10 करोड़ रुपये की फ्रैंचाइजी बना दिया है। अशनीर का यह बयान, शार्क अनुपम मित्तल को कुछ रास नहीं आया है। अनुपमा मित्तल ने साफ तौर पर कहा है कि किसी ने न तो शो को बनाया है और न ही वह उसकी इमेज को बिगाड़ सकता है। हम में से कोई भी किसी को मिस नहीं कर रहा है और न ही आगे करने वाला है। अनुपम मित्तल ने कहा कि शो बहुत बड़ा है। जितने भी शार्क्स शो में मौजूद हैं, उन सबसे बड़ा यह शो है। बातचीत में अनुपम ने कहा, ‘कोई भी शो को बना नहीं सकता और न ही बिगाड़ सकता है। मैजिक केवल एक चीज में है कि हम लोग साथ मिलकर किस तरह शो को आगे बढ़ाते हैं। जिस भी तरह से लोग शो में आकर पिच करेंगे, वह अद्भुत हो, यही ऑडियन्स को अंदाज पसंद भी आएगा। यह मेरे बारे या किसी भी शार्क के बारे में शो नहीं है। सोनी चैनल पर ‘शार्क टैंक इंडिया 2’ टेलिकास्ट हो रहा है। इस बार केवल अश्नीर ग्रोवर ही रिप्लेस हुए हैं। वरना सारे शार्क्स वही पुराने हैं। अनुपम मित्तल के अलावा नमिता थापर हैं, जो फार्मसूटिकल्स कंपनी की मालकिन हैं। इसके अलावा विनीता सिंह हैं जो शुगर कॉस्मेटिक्स की फाउंडर हैं। पियूष बंसल, लेंसकार्ट से हैं और अमन गुप्ता चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और को-फाइंडर कंपनी के हैं।