जौनपुर धारा,जौनपुर। होली के दिन पंवारा थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक धनंजय राय हमराह हेड कान्सटेबल सर्वेश सिंह व आशीष यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी सूचना मिली कि ब्राह्मणपुर पुलिया पर एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर कहीं बेचने जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष मयफोर्स पहुंचे और अभियुक्त गंगा प्रसाद पटेल पुत्र बब्बन पटेल निवासी-बोड़ेपुर, थाना-पवांरा, जौनपुर को 25पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किये अभियुक्त गंगा प्रसाद पटेल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुट गयी। वहीं मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक दिवाकर प्रसाद व हमराह हेड कान्सटेबल सर्वेश कुमार सिंह व आशीष यादव के साथ कुंवरपुर पुलिया से एक अभियुक्त प्रवीण कुमार चौरसिया पुत्र अवधनारायण चौरसिया निवासी-सरायबीका थाना-पवांरा, जौनपुर को 24पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने बताया कि मैं बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
जौनपुर के नए डीएम सैमुअल पॉल एन ने संभाली कमान, अनुभव के साथ पिछले कार्यकाल की चर्चाएं
आईएएस अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने जौनपुर के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला, उनके अनुभव के साथ पिछले कार्यकाल की चर्चाएं भी सामने आईं।
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Next article


