Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअवैध कब्जे की जमीन पर चला बुलडोजर

अवैध कब्जे की जमीन पर चला बुलडोजर

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत दुगौली (हनुआडीह) गांव में सरकारी भूमि पर चुन्नू सिंह द्वारा किए गए, अवैध कब्जे को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने नायब तहसीलदार, अमित कुमार सरोज, भू-राजस्व निरीक्षक हनुमान तिवारी, व हल्का लेखपाल एवं गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर किए गए सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को ध्वस्तीकरण कराकर खाली करा दिया गया। प्रशासन द्वारा किए गए इस ध्वस्तीकरण कार्रवाई से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी सुनील भारती ने बताया कि चुन्नू सिंह द्वारा 24 एयर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। जिसे आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करके सरकारी भूमि को खाली करा दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो अगर वह सरकारी भूमि पर किसी तरह का अवैध्ा कब्जा किया है तो वह तत्काल्स स्वत: खाली कर दे। अन्यथा ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई से प्रशासन पीछे नहीं हटेगा।