जौनपुर धारा, जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि निर्वाचन आयोग की अधिसूचना 9 अप्रैल द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है, जिसमें जनपद का चुनाव प्रथम चरण में 4 मई को मतदान एवं 13 मई को मतगणना सम्पन्न होना है। जनपद में नामांकन 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तक होना है। नामांकन पत्रों को दाखिल किये जाने का कार्य 14 अप्रैल (डॉ. भीम राव अम्बेडकर जयन्ती) एवं 16 अप्रैल (रविवार) को अवकाश दिवस में भी होना है। प्रत्याशियों द्वारा जमानत धनराशि का चालान स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की शाखाओं में जमा किया जाता है जिसके दृष्टिगत एतदद्वारा आदेशित किया जाता है कि जनपद की एसबीआई की मुख्य शाखा एवं तहसील स्तर की शाखाएं जहाँ पर राजकीय प्राप्ति एवं जमा करने का कार्य होता है, 14 अप्रैल एवं 16 अप्रैल को अवकाश दिवस में भी खुली रहेंगी तथा सामान्य दिवस की भाँति कार्य करेंगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अवकाश दिवस में भी होगा नामांकन
Previous article

