- सदस्य पद के लिए 612 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
- केराकत नपं के सदस्य पद के लिए एक ने दाखिल किया पर्चा
जौनपुर धारा, जौनपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दूसरे दिन बुधवार को जौनपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 36, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए 12, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर 7, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 21, कचगांव में 13, खेतासराय में 5, मछलीशहर में 9, मड़ियाहॅू में 4, रामपुर में 12, बदलापुर में 16, केराकत में 6 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। जौनपुर नगर पालिका परिषद में सदस्य के लिए 107, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए 70, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर 36, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 80, कचगांव में 57, जफराबाद में 6, खेतासराय में 33, मछलीशहर में 42, मड़ियाहॅू में 23, रामपुर में 60, बदलापुर में 67, केराकत में 31 नामांकन पत्र की बिक्री की गयी। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए कुल 141 एवं सदस्य पद के लिए 612 नामांकन पत्रों की बिक्री की गयी है एवं नगर पंचायत केराकत में सदस्य पद के लिए 1 प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया है।



