जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के दौलतिया श्रीराम मंदिर पर सोमवार को विहिप जिला मंत्री अयोध्या नगरी से अक्षत कलश लेकर पहुंचे। दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बताते चलें कि अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में रविवार को अक्षत पूजन का भव्य कार्यक्रम हुआ। रामलला के दरबार में विधिविधान पूर्वक अक्षत भरे 100 कलशों की पूजा की गई। इसके बाद पूजित कलश देश के कोने-कोने से आए विहिप के कार्यकर्ताओं को दिए गए। पूजित अक्षत देश के पांच लाख गांवों में वहां से भेजे गए। पीतल के कलशों में पांच-पांच किलो अक्षत भरा गया। अभिजित मुहूर्त में अक्षत भरे कलशों की पूजा-अर्चना की गई। सिर पर कलश रखकर सभी कार्यकर्ता राम जन्मभूमि परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार व जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए रामजन्म भूमिपथ से निकलकर अपने गंतव्य स्थान को रवाना हुए। इस अवसर पर गोपाल जायसवाल प्रान्त मंत्री व विहिप जिला मंत्री विश्वम्भर दुबे ने कहा कि यह सबका सौभाग्य है कि पवित्र अक्षत कलश यहां पहुंचा है। जिले के कार्यकर्ता गांव, मोहल्ला व वार्ड के अनुसार अक्षत वितरण करेंगे। कार्यकर्ता टोलियां बनाकर घर-घर जाएंगे। चावल के चार दाने घर के मुखिया को देंगे।यह रामलला की ओर से उत्सव मनाने का निमंत्रण होगा। इस अवसर पर गोपाल जायसवाल, विश्वम्भर दुबे, कमलेश मिश्रा, सौरभ पांडेय, चंद्रप्रकाश, रोहित सिंह, ललित पांडेय, बृजेन्द्र त्रिपाठी, शुभम दुबे, नीलम गुप्ता, संतोष गुप्ता, सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
अयोध्या नगरी से अक्षत कलश पहुंचा मुंगरा


