Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeदेशअब बीएमसी को सहन करना पड़ रहा है लाइटिंग का बोझ

अब बीएमसी को सहन करना पड़ रहा है लाइटिंग का बोझ

मुंबई में जी-20 समिति के मौके पर और मुंबई को सुंदर बनाने के लिए जगह-जगह पर लगाई गई लाइटिंग का बोझ अब बीएमसी को सहन करना पड़ रहा है. मुंबई को चमकाने के लिए लगाई गई लाइट्स की वजह से हर वॉर्ड के बिजली बिल में 12 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है. विपक्ष सरकार पर हमला बोलते हुए बीएमसी पर पड़ रहे बोझ को जनता के पैसे की लूट करार दे रहा है.

समाजवादी पार्टी से विधायक रईस शेख ने आरोप लगाया है कि ना केवल बिजली का बिल बल्कि लगाई गई लाइट्स कई जगह पर टूट रही हैं. अब इन लाइट्स को ठीक करवाने का खर्च भी अलग से बीएमसी पर आ रहा है. बढ़े हुए बिजली बिल पर नजर डालते हैं. मुंबई को रोशन करने के लिए लगाई गई लाइटिंग्स के जरिए बिजली के बिल में कैसे बढ़ोतरी हुई है. इसे समझने की कोशिश करते हैं. एक वॉर्ड के पिछले महीने के बिजली बिल से इसका अंदाजा आपको आ जाएगा.

रास्ते और गार्डन पर लगी लाइटिंग के बिल

  • अक्टूबर 2022 – 7378358
  • नवंबर 2022 – 7516621
  • जब से मुंबई में लाइटिंग लगाई गई है उसके बाद के बिल पर भी नजर डालते हैं
  • दिसंबर 2022- 75,43,644
  • जनवरी 2023- 1,51,88,446
  • फरवरी 2023 – 75,97,750

मुंबई को सुंदर बनाने के लिए की गई रोशनी की वजह से बिजली के बिल में 12 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी तो हुई है, लेकिन इस रोशनी की वजह से गाड़ी चालकों को होने वाली दिक्कत अलग हैं. सवाल यह है कि आने वाले मॉनसून के समय क्या लगाई गई ये लाइट्स इसी तरह बिजली के पोल पर रहेंगी. विपक्ष का आरोप है कि कई जगहों से लाइट के तार टूटने की शिकायत अभी से मिलने लगी हैं. ऐसे में सवाल यह है कि कुछ महीनों के लिए मुंबई को सुंदर बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये का किया गया खर्च जायज है? यह भी एक सवाल अब उठ रहा है.

Share Now...