Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअपराध निरोधक कमेटी ने की असहाय की आर्थिक मदद

अपराध निरोधक कमेटी ने की असहाय की आर्थिक मदद

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपराध निरोधक की टीम ने असहाय संजय प्रजापति की 5100 रुपए देकर आर्थिक मदद की। कमेटी अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि हमारे जिला उपमंत्री एजाज अहमद के संज्ञान में ये बात आई की करदहा के संजय प्रजापति के दादा का स्वर्गवास हो गया है और आगे के कार्यक्रम के लिए उनकी माली हालत ठीक नहीं है। तुरंत सर्वे कराकर उक्त व्यक्ति को कमेटी के माध्यम से 5100 रुपए की आर्थिक मदद की और आश्वाशन दिया की आगे भी कोई जरूरत हो तो बतायें। उक्त अवसर पर अशोक कुमार, भुल्लन भारती, रतन मौर्या, सुरेश सरोज, अमित सिन्हा, मो. अरशद, मुगना, अनीता, हरीश सरोज आदि लोग मौजूद रहे।