जौनपुर धारा, चंदवक। पुलिस व आबकारी टीम द्वारा अपमिश्रित शराब बेचने की शिकायत पर की गई छापेमारी के दौरान रतनूपुर बाजार स्थित देशी शराब की दुकान से अपमिश्रित शराब व उपकरण के साथ सेल्समैन को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। रतनूपुर बाजार स्थित देशी शराब की दुकान से अपमिश्रित शराब बिकने की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए सोमवार शाम थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह आबकारी निरीक्षक आदित्य सिंह के साथ छापेमारी की। इस दौरान एक झोले में रखा पच्चीस पौवा जल मिश्रित शराब, अवैध शराब, उपकरण व रैपर बरामद आदि हुआ। पुलिस ने दुकान के सेल्समैन विकास गुप्ता पुत्र मन्नू निवासी मोढ़ेला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
अपमिश्रित शराब बेचने के आरोप में सेल्समैन गिरफ्तार



