Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनअपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं एक्ट्रेस सेलिना जेटली

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं एक्ट्रेस सेलिना जेटली

सेलिना जेटली को लेकर एक यूजर ने बहुत भद्दा कमेंट किया है, जिससे वह बुरी तरह भड़क गईं और फिर उन्होंने यूजर को मुंहतोड़ दे दिया.बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. सोशल मीडिया हो या फिर पब्लिक प्लेस, वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. अब सेलिना जेटली को लेकर एक यूजर ने ऐसी बात कही है, जिससे वह बुरी तरह भड़क गईं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने तुरंत यूजर को मुंहतोड़ जवाब दे दिया हैएक यूजर ने सेलिना जेटली को लेकर ट्विटर पर लिखा, ‘सेलिना जेटली बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो फरदीन खान और उनके पिता फिरोज खान के साथ कई बार सो चुकी हैं.’ जब ये ट्वीट सेलिना जेटली ने पढ़ा तो वह गुस्से से तमतमा गईं और तुरंत यूजर को ऐसा जवाब दिया, जिसकी उसकी बोलती बंद हो गई.सेलिना जेटली ने यूजर के ट्ववीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘डियर मिस्टर संधू, आशा है कि इसे पोस्ट करने के बाद आप मर्द बन गए होंगे और आपके इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज हो गया, लेकिन आपकी समस्या को ठीक करने के लिए और भी कई तरीके हैं, जैसे डॉक्टर के पास जाना. आपको ये जरूर ट्राई करना चाहिए’. इसके अलावा सेलिना ने अपने इस ट्वीट को ट्विटर सेफ्टी को भी टैग किया है और यूजर के खिलाफ एक्शन लेने की डिमांड की है.बताते चलें कि सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने जानशीन (Janasheen) फिल्म बॉलीवुड से डेब्यू किया था. फिरोज खान (Feroz Khan) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सेलिना ने फरदीन खान (Fardeen Khan) के साथ स्क्रीन शेयर किया था. इसके अलावा सेलिना जेटली ‘टॉम डिक हैरी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘नो एंट्री’ और ‘गोलमाल रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है. एक्ट्रेस ने सीज़न्स ग्रीटिंग्स फिल्म से साल 2020 में कमबैक किया है.