- अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी
जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के रीठी गांव निवासी अनीस अली की हत्या मामले में पुलिस ने चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। जगह-जगह दबिश के बावजूद अभी भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। अनीस की हत्या के दूसरे दिन भी रीठी बाजार में पुलिस फोर्स तैनात रही। विदित हो उक्त गांव निवासी अनीस अली 38 पुत्र स्व.हनीफ बाइक से मंगलवार की शाम रीठी बाजार से घर जा रहे थे। तभी घर से बीस मीटर पहले निजाम के घर से समीप गली में बस्ती के ही युवक उन्हें घेर कर चाकू से गोदकर असलहे से गोली मारकर हत्या कर दी। वह वहीं गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज सुन परिजन जब तक वहां पहुंचते बदमाश मौके सर फरार हो गए थे। सूचना पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर बाजार पहुंचने पर वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। घटना को लेकर यह भी चर्चा रही कि वह एक पूर्व सांसद का गनर था, जिसका पुलिस ने खंडन भी किया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पड़ोसी ने ही अपने दो और साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है। उनकी तलाश जारी है। मौके पर एहतियातन सशत्र पुलिस तैनात कर दी गयी है। इस मामले में अनीस के बड़े भाई हकीम ने थाने में तहरीर दिया कि राजनीतिक रंजिशवश उनके बस्ती के मुस्तकीम व उनके लड़के आतिफ उर्फ पांडू व उनके साथी इसी गांव निवासी अनिकेत मिश्र व प्र्िांस ने मिलकर अनीस की हत्या की। तहरीर में आरोप लगाया कि मुस्तकीम के ललकारने पर अनिकेत और प्रिंस ने अनीस पर चाकू से वार किया और आतिफ उर्फ पांडू ने असलहा से गोली मार दी। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर पिता पुत्र सहित चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।



