Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरअज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

  • साइकिल पर बैठी महिला गंभीर घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत दारापुर गांव के समीप रविवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी गंगा तिवारी (32) पुत्र शिवमंगल तिवारी रविवार की शाम उचौरा बाजार किसी काम से गये हुए थे और काम होने पर वह बाइक से अपने घर आ रहे थे। ज्योंही वह दारापुर गांव के समीप रात्रि करीब नौ बजे पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। बाइक लड़खड़ाते हुए साइकिल से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में वह गंभीररुप से घायल हो गये जबकि साइकिल पर बैठी मैना देवी (40) पत्नी लालजी गौतम निवासिनी दारापुर थाना पवांरा घायल हो गयी जबकि साइकिल चला रहे लालजी गौतम को हल्की चोटें आयी। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया भेजवाया गया जहां चिकित्साधिकारी ने गंगा तिवारी को देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि मैना देवी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।