Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर हुई...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर हुई मौत

  • मौत की खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित मुंगराबादशाहपुर जौनपुर मार्ग पर सरोखनपुर के समीप बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाईक चालक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रवाना किया। बताते हैं कि जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बभिनियाव (यादवपुर) निवासी लाल बहादुर यादव पुत्र देवी शरण यादव उम्र करीब 40वर्ष बाइक से अपने किसी काम से मुंगराबादशाहपुर आया था और मुंगरा से वापस घर जाते समय जैसे ही वह उक्त मार्ग पर सरोखनपुर गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह बाइक से काफी दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सतहरिया चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए परिजनों को भी सूचित किया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।