Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअजय पाल शर्मा जौनपुर के नए कप्तान

अजय पाल शर्मा जौनपुर के नए कप्तान

अजय पाल शर्मा जौनपुर के नए कप्तान

जौनपुर धारा, जौनपुर। यूपी में 11 आईपीएस के तबादले किये गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अजय पाल शर्मा जौनपुर के एसपी बनाए गए हैं। जौनपुर के कप्तान अजय साहनी को सहारनपुर रेंज डीआईजी बनायें गये। मिली जानकारी के अनुसार अजय पाल शर्मा के नाम 100से ज्यादा एनकाउंटर दर्ज हैं। योगी सरकार में अजय पाल के एनकाउंटरों की जमकर तारीफ हुई। पंजाब के लुधियाना निवासी अजय पाल शर्मा यूपी कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं। पहली पोस्टिंग उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में हुई। इसके बाद इनका ट्रांसफर मथुरा में हुआ। अजय पाल शर्मा ने यूपी में एक के बाद एक कई एनकाउंटर किए, जिसके बाद उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाने लगा। रामपुर में छह साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या की वारदात में आरोपी नाजिल को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था। एनकाउंटर में नाजिल को तीन गोलियां लगी थीं। इसके बाद अजय पाल शर्मा ‘सिंघम’ जैसे नामों से पहचाने जाने लगे।