― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनअजय ने रात 2 बजे 'सिंघम' की स्क्रिप्ट सुनी और सुबह 7...

अजय ने रात 2 बजे ‘सिंघम’ की स्क्रिप्ट सुनी और सुबह 7 बजे शूटिंग चालू

रोहित सेट्टी की सर्कस बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पा रही। हालत खराब हो रखी है। मगर रोहित ने पिछले 12 सालों में ये उनकी दूसरी असफल फिल्म है। इससे पहले शाहरूख खान की दिलवाले नहीं चली थी। मगर रोहित अपनी अगली फिल्म की ओर बढ़ चले हैं। ये फिल्म है अजय देवगन के साथ सिंगम अगेन। मगर हालिया इंटरव्यू में उन्होंने ‘सिंघम’ सीरीज़ की पहली फिल्म से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि अजय देवगन ने रात को 2 बजे फिल्म की कहानी सुनी और सुबह 7 बजे शूटिंग करने को तैयार हो गए।

‘सर्कस’ को प्रमोट करने के दौरान रोहित लगातार ‘सिंघम 3′ की चर्चा कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि वो लंबे समय बाद किसी फिल्म को लेकर इतने एक्साइटेड हुए हैं। क्योंकि स्क्रिप्ट काफी बढ़िया बन गई है।’सर्कस’ प्रमोशन के सिलसिले में बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत चल रही थी। रणवीर ने बताया कि उन्हें ‘सर्कस’के लिए हां करने में मात्र 3 सेकंड लगे। क्योंकि वो रोहित के विज़न पर भरोसा करते हैं। फिर रोहित ने कहा कि अब अजय देवग भी उनकी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ते। रोहित सेट्ठी ने कहा ‘मुझे लगता है कि वो पहली ‘सिंघम’ थी। अजय देवगन स्क्रिप्ट सुनी और हम गोवा में सुबह 7 बजे की शिफ्ट कर रहे थे। वो रात 10 बजे के आसपास लंदन से लौटे। सबसे पहले उन्होंने पुलिस के रोल के लिए अपना हेयरकट करवाया। फिर कॉस्ट्यूम ट्रायल वगैरह हुआ। रात के साढ़े 10, 11 या 12 बज रहे थे। हमने नैरेशन शुरू किया। 2 बजे तक नैरेशन खत्म हुआ। हम सुबह 7 बजे की शूट के लिए रात के 2 बजे नैरेशन कर रहे थे। ढाई बजे उन्हें पता चला कि फिल्म क्या है। ‘गोलमाल’ के बाद उन्होंने कभी स्क्रिप्ट नहीं सुनी।

Share Now...