Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअंबेडकर नगर को पराजित कर पोटरियां बनी विजेता

अंबेडकर नगर को पराजित कर पोटरियां बनी विजेता

जौनपुर धारा, खुटहन। त्रिकौलिया गांव में आयोजित मंडल स्तरीय डे-नाइट बालीवाल प्रतियोगिता में जिले के पोटरियां की टीम ने अंबेडकरनगर को तीन सेट के कांटे के मुकाबले में पहला और अंतिम सेट जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया। बतौर अतिथि समापनकर्ता शिवेंद्र यादव ने विजेता व उपविजेता दोनों टीमों के खिलाड़ियों को परस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में एक दर्जन क्षेत्रीय टीमों के अलावा आजमगढ़, मऊ और अंबेडकर नगर की छह टीमों ने हिस्सा लिया। सेमी फाइनल में पहुंचीं चार टीमों में कराये गये बेस्ट आफ थ्री के मुकाबले में पोटिरियां ने मुबारकपुर मऊ को तथा अंबेडकर नगर की टीम ने बैरीडीह आजमगढ़ को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक रमेश सिंह ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि खेल आपसी प्रेम और सौहार्द कायम रखने का सशक्त माध्यम है। यह हमें निरंतर लक्ष्य की तरफ बढ़ने को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा खेल में हार से निराशा और जीत पर अहंकार नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता के निर्णायक धर्मेन्द्र यादव और अंकुश यादव तथा कमेंट्री मान बहादुर सिंह व रजनीश सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव, विपिन सिंह, बेचन पाण्डेय, चंद्रभान सिंह, विजय बहादुर यादव, राहुल यादव, संतोष सिंह, उमेश गुप्ता, बिपिन यादव, अमूल्य सिंह आदि मौजूद रहे।