जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय समाज पार्टी के तत्वाधान में अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन प्रदेश महासचिव रमाशंकर पाल के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रयागराज में स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग तथा बमबारी करते हुए दहशतगर्दी में अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या कर गयी तथा उनकी सुरक्षा में शासकीय कर्तव्य निभाते हुए संदीप निषाद व राघवेंद्र सिंह की भी हत्या कर दी गयी। इस प्रकार की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है लिहाजा पार्टी मांग करती है कि दोषियों को गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर कठोर से कठोर सजा दी जाय ताकि आने वाले समय में इस प्रकार का कृत्य कोई न करे और लोगों के लिए एक मिसाल बन जाये। कार्यकतार्ओं ने मांग किया कि मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक करोड़ रुपए मदद दी जाये और उन सभी लोगों के परिवार को सरकारी नौकरी दी जाये। साथ ही परिवार वालों को सुरक्षा मुहैया कराई जाये। ज्ञापन सौंपने के दौरान चंद्रमणि पांडे, एडवोकेट विजय बहादुर पाल, डॉ. राधेश्याम पाल, राजेश्वर पाल, रामजीत पाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article

