Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धा आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धा आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत व उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वाधान में ०१ अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के स्वर्णिम अवसर पर वृद्धा आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्वास्थ्य समिति जौनपुर के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व नोडल अधिकारी राजीव यादव के द्वारा किया गया। जहां पर डॉक्टरों की विशेष टीम ने वृद्ध माता-पिता की जांच कर उचित परामर्श देते हुए दवाइयां वितरित की गई। वहीं नोडल अधिकारी राजीव यादव व स्वास्थ्य विभाग के समस्त चिकित्सक, कर्मचारियों व लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों व वृद्ध आश्रम के संचालक रवि द्वारा वृद्धजनों की पूजन कर माल्यार्पण किया गया। वही लोक जनसेवा फाउंडेशन द्वारा फल और बिस्किट आदि वितरित किया गया। इस मौके पर फाउण्डेशन के अक्षय कुमार गुप्ता, सत्यम प्रजापति, राजा भैया, मोहम्मद जमाल सतीश निषाद व महेश ठठेरा आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।