Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअंगूठे का क्लोन बना खाते से उड़ा दिए 30 हजार

अंगूठे का क्लोन बना खाते से उड़ा दिए 30 हजार

  • पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी

जौनपुर धारा, शाहगंज। यूनियन बैंक की शाखा में खाता संचालित करने वाले युवक के अंगूठे का क्लोन बनाकर जालसाजों ने आधार ट्रांजेक्शन के जरिए तीन दिन में उसके खाते से 30 हजार रुपये उड़ा दिया। युवक जब शनिवार को अपने खाते को चेक करवाया तो उसके होश उड़ गए। क्षेत्र के बड़ागांव निवासी राकेश नाथ वर्मा ने हाल ही में यूनियन बैंक आफ इंडिया बड़ागांव में खाता खुलवाया है। जिसमें अभी तक आधार कार्ड द्वारा लेनदेन भी नहीं किया गया। किसी तरह जालसाजों ने उनके अंगूठे का निशान लेकर क्लोन बना लिया। दो से चार मई के बीच तीन बार में खाते से दस-दस हजार करके तीस हजार रुपये निकाल लिए गये। शनिवार को राकेश के फोन का मैसेज चेक कर रहा था। बैंक का मैसेज देखकर कुछ शक हुआ। तत्काल यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर चेक करवाया तो बैलेंस देखकर उनके होश उड़ गए। बचे हुए पैसों को उन्होंने तत्काल अपने मित्र के खाते में ट्रांसफर करवाने के साथ खाते से लेन-देन पर रोक लगवा दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।