जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव बाजार में सड़क दुघर्टना में टेम्पो व बोलेरो की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उक्त घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय उमाशंकर पुत्र राम उजागिर व 38 वर्षीय गुड्डू यादव पुत्र जियालाल बीती रात टेम्पो से घर जाने के लिए शाहगंज आ रहे थे कि बड़ागांव बाजार में तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
टेम्पो व बोलेरो की भिड़ंत में दो घायल

Previous article
Next article


