Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किरन श्रीवास्तव की जयंती पर परिजनों ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

जौनपुर। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार...
Homeअपना जौनपुरहोली पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

होली पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

जौनपुर। जनपद में होली का पर्व शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ.दिनेश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों, ड्यूटी प्वाइंटों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही जुलूस मार्गों पर नियमित गश्त, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि होली का त्योहार आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Share Now...