Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरउल्लास और छिटपुट तनाव के बीच संपन्न हुआ होली का महापर्व

उल्लास और छिटपुट तनाव के बीच संपन्न हुआ होली का महापर्व

  • नगर के प्रमुख चौराहों पर दिखा जबरदस्त उत्साह

जौनपुर। रंगों का महापर्व होली बुधवार को पूरे हर्षोल्लास, छिटपुट विवादों और प्रशासनिक सतर्कता के बीच संपन्न हुआ। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा शहर सतरंगी उल्लास में डूब गया। नगर के ओलन्दगंज, चहारसू चौराहा और कोतवाली चौराहा जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर युवाओं की टोलियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर फाग गूंजे, तो कहीं डीजे की आधुनिक धुनों पर युवा थिरकते नजर आए।

नगर के ताड़तला, तूतीपुर, उर्दू बाजार और सब्जी मंडी इलाकों में होली का पारंपरिक रंग देखने को मिला। यहाँ युवाओं की टोलियों ने ‘कपड़ा फाड़Ó होली का आनंद लिया, जहाँ रंगों की बौछार के बीच पुराने कपड़े फाड़कर हवा में उछालने की परंपरा जीवंत दिखी। भण्डारी स्टेशन रोड और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह से ही ‘होली हैÓ के शोर के साथ रंगों का खेल शुरू हो गया, जो दोपहर बाद तक अनवरत जारी रहा। हर चेहरा रंगों से इस कदर सराबोर था कि पहचानना मुश्किल हो रहा था। पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में भी भारी उत्साह देखा गया। घरों के आंगन और छतों पर महिलाओं की टोलियां जुटीं, जहाँ उन्होंने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर के मोहल्लों तक महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीत गाकर उत्सव को जीवंत बना दिया। घरों में बनी गुझिया, पापड़ और विशेष पकवानों की खुशबू दिन भर महकती रही और मेहमानों का स्वागत सत्कार चलता रहा। शाम होते ही माहौल पूरी तरह बदल गया और गीले रंगों की जगह सूखे अबीर-गुलाल ने ले ली। स्नान कर नए वस्त्रों में सजे बच्चों और युवाओं ने अपने घरों और पड़ोस के बुजुर्गों के पास जाकर उनके चरणों में गुलाल अर्पित किया और आशीर्वाद लिया। सब्जी मंडी और उर्दू बाजार जैसे क्षेत्रों में भी शाम को सौहार्दपूर्ण वातावरण दिखा, जहाँ लोगों ने गले लगकर पुरानी कड़वाहट भुलाई और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

छिटपुट घटनाओं के बीच प्रशासन रहा मुस्तैद

हालाँकि, उत्सव के बीच पॉलिटेक्निक चौराहा, धन्नेपुर और खुटहन जैसे इलाकों से मारपीट और सड़क हादसों की दुखद खबरें भी आईं। वहीं भण्डारी स्टेशन के पास एक धार्मिक स्थल और दीवानी न्यायालय तिराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को संभाल लिया।