जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज चौकी परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। चौकी प्रभारी एसपी पांडेय ने होलिका दहन, होली और शब-ए-बरात के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये लोगों से सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि कोई नई परंपरा नहीं होगी। किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग न डालें। समय सीमा के तहत त्योहार मनायें। कोई भी समस्या होती है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। बैठक में ग्राम प्रधान दिलीप मोदनवाल, पूर्व प्रधान गिरजा सरोज, सुनील यादव, राम चन्दर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार, दानिश अंसारी शिव कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
होली और शब-ए-बरात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
Previous article
Next article


