― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • टीडी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित की गई प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के टीडी इण्टर कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा एक से बढ़कर एक खेल देखने के मिले। कभी जीत इस तरफ तो कभी उस तरफ दिख रही थी। सभी कॉलेज के खिलाड़ियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया। बालक वर्ग में ग्रामोदय इण्टर कॉलेज गौराबादशाहपुर, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदायलगंज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर, टीडी इंटर कॉलेज जौनपुर तथा बालिका वर्ग में टीडी इंटर कॉलेज तथा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। खेल के निर्णायक की भूमिका में राजीव सिंह टीडी कॉलेज, निखिल सिंह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सोमेश कुमार गुप्ता ग्रामोदय इंटर कॉलेज रहे। टीडी इंटर कॉलेज से रमेशचंद्र सिंह, राजेश सिंह, अम्बर सिंह आदि ने महती भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य डॉ.सत्य प्रकाश सिंह तथा जिला क्रीड़ा सचिव हृदय कुमार सिंह ने सभी को धन्यवाद व्यापित किया। प्रतियोगिता में सीनियर बालक महाराणा प्रताप विजेता, टीडी इंटर कॉलेज उपविजेता, सीनियर बालिका टीडी इंटर कॉलेज विजेता, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उपविजेता, जूनियर बालक टीडी इंटर कॉलेज विजेता, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उपविजेता, जूनियर बालिका महाराणा प्रताप विजेता और टीडी इंटर कॉलेज उपविजेता रही। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी संख्या में टीडी कॉलेज के ग्राउंड पर दर्शक मौजूद रहे।

Share Now...