Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरहेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन की सुरक्षा : एसपी सिटी

हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन की सुरक्षा : एसपी सिटी

जौनपुर। यातायात माह के रूप में नवम्बर माह को मनाए जाने के क्रम में शनिवार को बीआर.पी.इण्टर कॉलेज के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं तथा आम जनमानस को सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व के बारे में विस्तार से संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने बताया कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना जीवन रक्षक हो सकता है। छात्र-छात्राओं को नियंत्रित गति से वाहन चलाने और ओवर-स्पीडिंग से बचने की सलाह दी। नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरों और इसके कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापकगण, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने यातायात सुरक्षा को लेकर शपथ ली और इसे अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लिया। यह जागरूकता कार्यक्रम यातायात माह नवंबर के दौरान जौनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जागरूकता अभियान का एक हिस्सा था।

Share Now...