Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरहारकर मालामाल हुए पाकिस्तान के खिलाड़ी

हारकर मालामाल हुए पाकिस्तान के खिलाड़ी

पाकिस्तान की टीम को टी २० वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद पाकिस्तान के खिलाड़ी मालामाल हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को टी२० विश्व कप का फाइनल खेलने के बाद लगभग सवा करोड़ से ज्यादा पाकिस्तानी रुपये मिलेंगे। टीम को लगभग १ मिलियन डॉलर (२२० मिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक) मिलेंगे। पाकिस्तान की करेंसी में इसकी कीमत २२ करोड़ २५ लाख रुपये से ज्यादा है। घ्ण्ण् ने घोषणा की कि उपविजेता टीम को ८००,००० डॉलर दिए जाएंगे। सुपर १२ चरण में तीन जीत के लिए भी पाकिस्तान को १२०,००० डॉलर दिए जाएंगे। सुपर १२ में तीन मैच जीतने के लिए टीम को हर मैच के लिए ४०,००० यूएस डॉलर मिलेंगे। सभी खिलाड़ियों में पैसे का बराबर बंटवारा होगा जबकि एक हिस्सा टीम मैनेजमेंट को दिया जाएगा। हालांकि फखर जमां सिर्फ एक मैच खेले, लेकिन उन्हें भी पुरस्कार राशि में शामिल किया जाएगा। पुरस्कार राशि के १७ भाग होंगे। इनमें १६क्रिकेटरों के लिए और एक हिस्सा शेष सदस्य को दिया जाएगा। अनुमान के मुताबिक प्रत्येक खिलाड़ी को करीब १ करोड़ ३० लाख पाकिस्तानी रुपये मिलेंगे। मोहम्मद हसनैन और खुशदिल शाह को बिना मैच खेले भारी पैसा मिलेगा। दूसरी ओर, आईसीसी ने टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक खिलाड़ी को १२५ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (८३ अमेरिकी डॉलर) का दैनिक भत्ता भी दिया है। पीसीबी ने इस राशि में ३१ अमेरिकी डॉलर जोड़े और खिलाड़ियों को ११४ का दैनिक भत्ता दिया।