Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहवन यज्ञ और भंडारे के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

हवन यज्ञ और भंडारे के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

जौनपुर धारा, बदलापुर। तहसील क्षेत्र के कठार ग्राम पंचायत में प्रधान अवनीश सिंह के घर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा का विश्व शांति एवं सर्वकल्याण की कामना से समापन हुआ। कथा के समापन पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कथा व्यास श्री दासानुदास चंदन कृष्ण शास्त्री जी महराज ने कहा कि आत्मा को जन्म व मृत्यु के बंधन से मुक्त कराने के लिए भक्ति मार्ग से जुड़कर सत्कर्म करना होगा। हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमण्डल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मन वांछित फल प्रदान करते हैं। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद्भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथा के समापन पर मुख्य यजमान पूर्व प्रधान राम बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान कठार अवनीश सिंह, रंजन सिंह, भोलू सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...