Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरदिव्यांग विद्यालय के एक कमरा का हुआ उद्घाटन

दिव्यांग विद्यालय के एक कमरा का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, बदलापुर। विकासखण्ड के कुशहा द्वितीय गांव में स्थित श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान मे बुधवार को मुख्य अतिथि रेनू तिवारी पत्नी विजय तिवारी के द्वारा अपने माता स्व.जड़ावती देवी पत्नी स्व.राधेश्याम तिवारी की स्मृति में एक कक्ष बनवाकर उसका उद्घाटन के किया। विद्यालय के प्रति इनका इतना स्नेह है कि ये प्रत्येक वर्ष अपने विद्यालय के सभी अनाथ, अतिगरीब, दिव्यांगों को बैग, मोजा, स्वेटर आदि देते है। उन्होंने कहा कि इस कमरे को मैं हाईटेक कमरे का रूप दूंगा जिससे हमारे क्षेत्र के बच्चो को इसकी सुविधा नजदीक में मिलती रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ शुक्ला ने किया। प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर रामकीर्ति दुबे, राधेकृष्ण तिवारी, रानी पांडेय, नीरा शुक्ला, रायसाहब तिवारी, लालता प्रसाद शुक्ला, शीतला प्रसाद दुबे, जनार्दन सिंह (पूर्व प्रधान) वरुण सिंह एवं प्रेमप्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह ने किया।