जौनपुर धारा,जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर शम्भूगंज में स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा उठा। शिवालय महाशिवरात्रि पर्व के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बक्शा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मंदिर परिसर में तैनात रहे। मंदिर परिसर में लगे मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मन्दिर परिसर का लगातार भ्रमण करते रहे। मंदिर संरक्षिका व पुजारिन माला शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। पुलिस प्रशासन लगातार मंदिर परिसर में लगे हुए हैं। श्रद्धालु शांति पूर्वक जलाभिषेक कर रहे हैं।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा उठा शिवालय
