Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहमला करने वाले आवारा साड़ को पकड़ भेजा गौशाला

हमला करने वाले आवारा साड़ को पकड़ भेजा गौशाला

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के चौकियां गांव वालों को आखिरकार बाहुबली सांड के आतंक से राहत मिल ही गई। शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बाहुबली सांड को पकड़ने के लिए निकल पड़े। बाहुबली साड़ को खोज कर पकड़ने में लगभग दो से तीन घंटे लग गये। अंतत: कामयाबी हासिल हुई और बाहुबली साड़ को पकड़ मैजिक गाड़ी में डालकर उसे सरौनी पूरब पट्टी स्थित गौशाला में भेज दिया गया। बाहुबली साड के गौशाला भेजने की खबर ग्रामीणों में होते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस बाबत पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि पिछले एक माह से साड़ के आतंक से लोग भयभीत थे कई लोगों पर आवारा साड़ ने हमला किया, मगर लोग जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। मगर रामगुलाम पुत्र शिवनाथ 68वर्ष पर हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद से ही ग्रामीण साड़ के आतंक से भयभीत हो गए। फलस्वरूप ग्रामीणों के साथ मिलकर बाहुबली साड़ को पकड़कर उसे गौशाला भेज दिया गया। पूर्व प्रधान के इस कार्य को ग्रामीण भूरी-भूरी प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं।