Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरहनुवाडीह गांव में लगायी गयी चौपाल

हनुवाडीह गांव में लगायी गयी चौपाल

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। प्रदेश सरकार के मंशानुरूप ब्लॉक के हनुवाडीह गांव में ग्राम प्रधान राजनेत यादव की अध्यक्षता में नवागत खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र त्रिपाठी की देख-रेख में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं मे एडीओ एजी राम भरोस ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 27 जुलाई को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की चौदहवीं किश्त रिलीज की जाएगी। जिन किसानों की केवाईसी नहीं हुई है वह जल्द से जल्द करवा ले जिससे उन्हें उसका लाभ मिल सके। चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, बाल पुष्टाहार विभाग, कृषि विभाग से आये हुए अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए बीडीओ जितेंद्र त्रिपाठी ने कहाकि हमारी केंद्र व प्रदेश सरकार गांव के विकास के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ जन-जन तक पहुंचे। हर गरीब को इस लाभकारी योजनाओं का लाभ उनको मिले यही सरकार की मंशा है। चौपाल में फूलचंद कन्नौजिया, सचिव आलोक कुमार सिंह, आलोक मिश्र, हेमाद्रि दूबे, पुष्पा शर्मा, सोनिया गिरी आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share Now...