Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने निकाला ‘मशाल जुलूस’

कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शनजौनपुर। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष...
Homeअपना जौनपुरहत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकरारा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सिकरारा थाना पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार को गुलजारगंज बाजार के आगे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास यादव पुत्र सुभाषचंद्र यादव और रोहित यादव पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम कुढ़ा, थाना सिकरारा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हृदयानंद, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर सिंह यादव, कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कांस्टेबल संदीप कुमार तिवारी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share Now...